समस्तीपुर:ट्रक और कार में टक्कर,कार सवार चार लोग घायल

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय बेतिया से मांगलिक संदर्भ में दलसिंहसराय आये मेहमानों की गाड़ी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर स्थित होटल सेलिब्रिएशन के समीप गुरुवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।बताया गया है कि मेन बाजार स्थित स्वर्ण व्यवसायी के यहाँ बेतिया से लोग आये थे।ये लोग भोजन के बाद आराम करने होटल जाने के दौरान सामने से आ रही ट्रक नर ठोकर मार दिया। ठोकर से चार कार सवार घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश पासवान समेत हरिओम प्रसाद, आयुष प्रसाद, अमन जौहरी, शुभम, संजय, घनश्याम प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस बल के सहयोग से कार को साइड कर ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी।तथा घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।