दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
डुप्लीकेट मोबिल बिक्री का पर्दाफाश, दुकानदार धराया
बेतिया पुलिस ने छापेमारी कर कैस्ट्रॉल कंपनी के डुप्लीकेट मोबिल बेचने का पर्दाफाश कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि पावर हाउस चौक स्थित एक दुकान में एक नामी कंपनी का डुप्लीकेट मोबिल बेचा जा रहा है। बुधवार की रात छापेमारी कर ऑटोमोबाइल दुकानदार प्रकाश कुमार को डुप्लीकेट मोबिल के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार प्रकाश कालीबाग वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है। दुकान में से कैस्ट्रॉल कंपनी की डुप्लीकेट 10 गैलन मोबिल जब्त किया गया है। मामले में कैस्ट्रॉल कंपनी के इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर नितेश साह के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि दुकान में असली के नाम पर ग्राहकों से डुप्लीकेट मोबिल बेचा जा रहा था। जब्त मोबिल का असली मोबिल के गैलन से मिलान किया गया तो मोबिल के रंग, कैप के रंग, रैपर की लिखावट और कोड में काफी भिन्नता पाई गई।
पुलिस को दिए आवेदन में कंपनी के इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर ने बताया है कि यह कंपनी के उत्पादों की जांच करते हैं। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की विकास ऑटो मोबाइल दुकान में ग्राहकों से नकली मोबिल बेचा जा रहा है। जिससे कंपनी की बदनामी और आर्थिक क्षति हो रही है। सूचना श्रीनगर पुलिस को अवगत कराने के बाद वहां पुलिस द्वारा छापामारी की गई तो मोबिल बरामद हुआ। जांच में बरामद और असली मोबिल में मिलान करने पर काफी भिन्नता पाई गई। पूछताछ में दुकान मालिक मोबिल खरीद की कोई कागजात नहीं दिखा सके और ना ही संतोषप्रद जवाब दिया। इसके बाद नगर पुलिस मोबिल जब्त कर दुकान मालिक को गिरफ्तार कर ली।




Recent Comments