25 अगस्त शनिवार को दिव्यांगों के लिए लगेगा विशेष लोक अदालत शिविर
#राज्य आयुक्त निः शाक्तता डॉ शिवाजी कुमार पहुँचे छपरा
छपरा (सारण)दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा – 80 के अंतर्गत राज्य आयुक्त निः शाक्तता के द्वारा दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए चलंत न्यालालय छपरा पहुँचा।

छपरा मेंं इस लोक अदालत शिविर से विशेष लाभ पहुंचना सरकार का मकसद हैं।दिब्यान्ग इस शिविर का लाभ अपनी कल्यानार्थ सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

छपरा जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र बिंद टोली में लोक अदालत लगेगा। जहाँ निम्न विषयो से समन्धित मामले की होगी सुनवाई जो चलंत न्यायालय के दौरान की जाएगी-
1, दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करना
2, 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चो के लिए समुचित वातावरण में मुफ्त शिक्षा
3, शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में आरक्षण
4, दिव्यांगजनो को रोजगार में 4% आरक्षण
5, गरीबी निवारण योजनाओ में आरक्षण
6, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम ,2016 व सम्बंधित नियमावलियो में कार्यकारी आदेशो व अन्य सरकारी अनुदेशों में दिव्यांगों के लिए वर्णित अधिकार व सुबिधायें
7, दिव्यांगता के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव
इन सभी मुद्दों पर होगा ऑन स्पॉट फैसला
वही राज्य आतुक्त डॉ शिवाजी कुमार ने सम्बंधित अधिकारियो एवम कर्मचारियो को इस कार्य को सफल बनाने का सख्त निर्देश दिया है