
मशरक पीएचसी के दो अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए टीका केंद्र पर गुरुवार को 18+ के 250 लोगों ने कोविड का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि बीआरसी परिसर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर 18-44 वर्ष वर्ग के 250 लोगों ने की टीका लिया। वही पीएचसी परिसर में 45 प्लस के 30 लोगों ने वैक्सीन लिया। उन्होंने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि 45+ के लोग नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसे निश्चित रूप से सभी को लेना चाहिए। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने आग्रह किया कि वे लोग भी टीका अवश्य लें और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें।




Recent Comments