शिक्षा संवाददाता की रिपोर्ट:-

पर्यावरण के बिना मानव का अस्तित्व असंभव है। दुनिया में हर साल की तरह इस बार भी 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण के प्रति बढ़ते खतरों को रोकने और इसे सुरक्षित करने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। गुरुवार के दिन मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, इलमराम चौक बेतिया (बिहार) के सचिव अमित कुमार गुप्ता द्वारा जिले के अठारह प्रखंडों,तीन अनुमंडल तथा जिला के जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर कोविड-19 को देखते हुए प्रखंडवार/पंचायत व वार्डवार पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु जूम एप्प के माध्यम से साप्ताहिक पौधा रोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आदित्य कुमार गुप्ता, थे। बैठक में संस्था के संस्थापक सह जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच जून को पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण अभियान चला कर.कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जाना है। प्रिंस गुरुदेवने कहा कि आज कोविड19 में सबसे ज्यादा जरूरत ऑक्सीजन की है और यदि हम सभी मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करते हैं तो उपहार के रूप में यह पेड़ पौधे ऑक्सीजन फ़्री में देगे।सचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि एक पेड़ सौ जीवन के समान है और कई पीढ़ी को ऑक्सीजन, देगी।ज्ञात हो कि जिले के प्रत्येक प्रखंडों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के धारा 72 के तहत चयनित किये गए डीपीजी कमिटी के सदस्यों को अपने प्रखण्डन्तर्गत पड़ने वाले सभी पंचायतों व वार्डों में साप्ताहिक अभियान चला कर चिन्हित जगहों पर पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा! मौके पर कामेश्वर पटेल,निर्भय गुप्ता, बिनय चौबे,सत्येंद्र यादव,विनेश कुमार, राशु कुमारी,मुमताज अहमद,सुधीर कुमार, अंतिमा गुप्ता,मुकेश कुमार,मीनू कुमारी,यशपाल, राजकुमार पंडित मुंतज़िर हुसैन, मुकेश शर्मा, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे!!