सारण/अमनौर।एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ पर के बीच संवेदक द्वारा सुरक्षा मानकों का ख्याल न रख साइफन लगाने कै कार्य ने कई हादसों को निमंत्रण दे रहा है. अमनौर -भेल्दी मुख्य पथ  धरहरा के निकट दो तथा अपहर के पास एक सड़क काटकर उसके नीचे साइफन लगाने का कार्य चल रहा है. लेकिन संवेदक द्वारा अस्थाई तौर पर इसे यात्रियों को सावधान करने के लिए  रंबल स्ट्रीप, स्पीड लिमिट के बोर्ड के अलावा रेड सिग्नल नहीं लगाये गए हैं. जिससे पिछले तीन चार दिनों के अंदर कई दुर्घटना घट चूकि है. बुधवार को भी देर संध्या बाइक वहां पहुचते अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर रखे साइफन से टकरा गया. जिस घटना में पिता पुत्र दोनों की मौत हो गयी. बावजूद बिना यातायात सुरक्षा मानक का ख्याल कर लापरवाही के साथ बीच सड़क को काटकर उसके अंदर साइफन लगाने का कार्य किया जा रहा है. बुधवार को हुए घटना के बाद स्थानीय लोगों में संवेदक के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि घटना के बाद काम छोडकर सभी कर्मी फरार है. धरहरा खुर्द पंचायत के मुखिया पति बसंत सिंह ने बताया कि संवेदक द्वारा यातायात सुरक्षा मानक को नजरअंदाज कर कार्य किया जा रहा है. इस लापरवाही के कारण अबतक आधा दर्जन से अधिक छोटे मोटे घटना घट चूकि है. बीच सड़क पर साइफन रख दिया गया है .उसके आगे बालू गिरा दी गयी है जिससे छोटी गाडियों के चक्के मे फिसलन हो जा रही है और दुर्घटना घटीत हो जा रही है. उन्होंने कहा कि जबतक संवेदक द्वारा सुरक्षा मानक का ख्याल रख कार्य नहीं किया गया तो कार्य नहीं होने दिया जायेगा. इधर जिला पार्षद आलोक राय, मुखिया पति बसंत सिंह , पुनम महासेठ आदि ने जिलाधिकारी, सारण से इस मामले में जांच कर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है.