
ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन विभाग ने ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को दी जानकारियां
सोनपुर – आज मंगलवार के खरिका पंचायत के रामसुंदर दास कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के द्वारा बच्चो को दी गयी परीक्षण । प्रक्षिक्षण करने के बाद उत्कृष्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल बच्चो को प्रदीप कुमार ने कलम देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अनुलेखा शर्मा ने बतायी कि यह प्रोजेक्ट पूरे बिहार के 12 पंचायतों में पायलट किया जा रहा है । इसके अंतर्गत सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के एक मात्र खरिका पंचायत को चयन किया गया है । जिसमे पंचायत के ग्रामीणों , विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक केंद्रों दुकानदारों से व्यक्तिगत संपर्क कर स्वच्छता चौपाल, स्वच्छता के विषय पर समझाने की कोशिश की गई तथा प्रायोगिक तौर पर भी है बताया गया कि इस्तेमाल किए गए बेकार जल एवं ठोस कचरे का उचित प्रबंधन किया जाए तो यह हमारे लिए संसाधन भी हो सकते हैं। समस्या तब आती है जब इस्तेमाल किए गए तथा बेकार अवशेष को फेकने के जगह न मिले , मिले भी तो उससे अनेक प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं । एसी को ध्यान केंद्रित कर उस कचड़े को उपयोग में लाने के लिए इस तरह की अभियान चलाया जा रहा है । इसमें कृषि और पशु और अवशेष भी शामिल है । हमारे लिए बेहतर संसाधन सिद्ध हो सकते हैं । इससे रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं एवं यह आमदनी का जरिया भी बन सकते है इसके साथ गांव में साफ सुथरा दिखेगे और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सकेगा । लोग साफ सुधर रहेगे तो बीमारी नही होगी । स्वच्छ भारत स्वस्थ शरीर रहेगी । इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे अनुलेखा शर्मा जिला स्वच्छ भारत प्रेरक सारण ,प्रदीप कुमार वल्ड बैंक ,पर्यवेक्षक सुदेश कुमार सैनेटसन सुपरवाइजर , अजय कुमार , सावेल कुमार , उदय नरायण , रंजीत राय ,धनंजय कुमार , खरिका पंचायत के मुखिया पति अवधेश राय, उप मुखिया अजीत कुमार , पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधि , कर्मचारियों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भागीदारी की ।




Recent Comments