मधेपुरा में मिला पुरातत्व अवशेष 3000 वर्ष पुराना शिलाखंड
कुंजबिहारी शास्त्री की रिपोर्ट 
——
“दैनिक खोज खबर ” 
मधेपुरा
प्रखंड के श्रीनगर गांव में कुछ दिन पहले भारी मात्रा में पुरातत्व अवशेष मिली थी वहीँ रविवार को झिटकिया गांव में एक टीला पर श्रीनगर गांव की पुरातात्विक अवशेष पाए गए ।
 वैदिक कालीन गांव श्रीनगर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।
         यहां भी काला मृदभांड 3000 वर्ष पुरानी कुषाण कुषाणकालीन ईट धारा 1800 वर्ष पुरानी एवं 1200 पुरानी काले पत्थर के शिलाखंड चोखट बिखरे हुए हैं। 
यहां पर शिवलिंग प्राकृतिक शिवलिंग है इसकी विशेषता अंडाकार लंवत जैसा है ।
 इसी तरह की शिवलिंग श्रीनगर गांव में भी स्थित है ।इससे प्रतीत होता है कि इस तरह की शिव लिंग कुषाणकालीन की है ।
वही अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि यहां पांच टेरा कोटा टाइल्स मिले हैं जिस पर जानवर और देवी देवता उत्कृन्न बताया जाता है ।जो सिंधु सभ्यता में पाए जाने वाले प्रसिद्ध मात्री देवी की प्रतिमा मधेपुरा के घैलाढ़ में भी है ।
  
जो विश्व इतिहास में अपना आदित्य पहचान बना रही है और बताया कि कुषाणकालीन वैदिक कालीन कि प्रत्वतवीक अवशेष और भी मिलने के संकेत कर रही है।