बनियापुर मे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिये दो दिवसीय शिविर बुधवार से होगा शुरू
——
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
 बनियापुर (सारण) 
प्रखण्ड के बीस सूत्री भवन में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रचार प्रसार योजना को धरातल पर उतारने हेतू दो दिवसीय जागरूकता शिविर 12 अप्रैल से आयोजित किया जाएगा। जिस शिविर में प्रखण्ड के सभी माध्यमिक विधालयों के प्रधानाध्यापक, उच्चतर विधालयों के प्राचार्यो तथा सभी बैंको के प्रबंधको को आमन्त्रित किया गया है। इस सम्बन्ध में बिडिओ सह अंचलाधिकारी ललन प्रसाद सिंह ने बताया की सरकार की महती योजना का लाभ उच्च शिक्षा के लिए इच्छुक छात्रों को शिक्षा ऋण पहुंचाना ही इसका उद्धेश्य है।