*सीवान में अपराधियों के हमले में युवा भाजपा नेता घायल,पटना रेफर*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए अवधेश शर्मा की रिपोर्ट*
⭕सीवान: सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव के करीबी व भाजपा युवामोर्चा प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य रविंद्र उर्फ़ गब्बर यादव पर गुरुवार देर शाम अपराधियों ने उस समय हमला कर दिया जब वे सीवान से अपने पैतृक घर महुआरी जा रहे थे . गब्बर यादव को घायलावस्था में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में
ईलाज के लिये भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों नें स्थिति की गंभीरता को
देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया . गब्बर यादव ने बताया कि वे पटना से सिवान आकर अपने भतीजे मैनेजर यादव के साथ बाइक द्वारा अपने गांव
महुआरी के लिए निकले.इस क्रम में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उनका
पीछा किया. अपराधी हाई स्पीड बाइक अपाची से थे और उनके बिलकुल करीब आकर हमला कर दिया जिससे वे चोटिल होकर वही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो
गये . गब्बर यादव ने इसकी लिखित सूचना महादेवा ओपी थाना को दी है जिसकी
जांच पुलिस कर रही है.वही घटना के संबंध में पुलिस का मानना है कि वे घायल तो हुए है लेकिन आपराधिक घटना के शिकार हुए है या दुर्घटना के इसकी
जांच की जा रही है, अगर अपराधी शामिल है तो पकडे जाएंगे .गब्बर यादव पर
गुरुवार देर शाम हुए आपराधिक हमले की भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य सह सांसद पुत्र चंद्रविजय प्रकाश उर्फ़ हैप्पी यादव ने कड़ी शव्दों में निंदा की है उन्होंने कहा जिले में आये दिन अपराध बढ़ता जा रहा है जो प्रशासन के लिये चुनौती और आम लोंगो के लिए चिंता का विषय है .





Recent Comments