मझौलिया पश्चिम चम्पारण:-नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिये 5100 सौ कन्याओं ने कलस यात्रा निकाली
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखण्ड के महनवा गांव मे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ मे 5100 सौ कन्याओं ने कलस यात्रा महनवा बड़ा मठ से शोभा यात्रा निकालते हुये माई स्थान जिन बाबा होते डुमरी उतरवाहनी से जलबोझी की |गाजे बाजे के साथ हाथी घोड़ा ऊंट व दर्जनों वाहनों की काफिला के साथ भक्त्त जयकारे लगाते हुये सिकरहना नदी मे जलबोझी के लिये पहुचे|श्री श्री 1008 श्री रामबहादुर शास्त्री इस यज्ञ मे मुख्य आयोजन कर्ता है |यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर पाण्डेय ने बताया की प्रवचन के लिये अयोध्या काशी से उमेश जी महाराज मुनमुन जी महाराज व ब्रजेस जी महाराज पहुंच चुके है|वही यज्ञ स्थल के पास रामलीला मौत कुआं जादूगर झूला लगाया गया है ताकि भक्तों का मनोरंजन हो सके|इस कलस यात्रा मे दूर दूर से जलबोझी के लिये कन्या पहुंची थी|तकरीबन चार किलोमीटर लम्बी लाइन लगाकर जलबोझी के लिये कन्या पहुंची|इस कलस यात्रा मे यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर पाण्डेय उपाध्यक्ष मनोज राय सचिव प्रहलाद साह कोषाध्यक्ष रामवचन ठाकुर व रजनीश ठाकुर सहित मुखिया रामलखन ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।




Recent Comments