*देश में तक 222.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसल के लिए बुआई की गई*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
☀नई दिल्ली : देश भर के राज्यों से प्राप्त खबरों के अनुसार 30 जून, 2017 तक कुल 222.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसल के लिए बुआई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 187.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई हुई थी।
बताया गया है कि 38.93 लाख हेक्टेयर में धान, 18.80 लाख हेक्टेयर में दाल, 38.12 लाख हेक्टेयर में मोटा अनाज, 47.52 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 46.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कपास की बुआई की गई है।
*👉इनपुट :PIB*





Recent Comments