
तथाकथित नेताओं के बहकाने में आकर मोतिहारी चीनी मिल के गेट पर आत्मदाह करने वाले कर्मी नरेश की मौत
नरेश श्रीवास्तव की मौत के बाद CM नीतीश ने दिए जांच के आदेश
अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी : मोतिहारी चीनी मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को ले धरना व अनशन पर बैठे आत्मदाह करने वाले दो लोगों में से एक नरेश श्रीवास्तव की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक, नरेश ने सुबह चार बजे पटना पीएमसीएच में अंतिम सांस ली. इससे पूर्व आत्मदाह की कोशिश में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे. जिनमें से नरेश को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया.
पूरी घटना इस प्रकार है:-मोतिहारी में बंद पड़े चीनी मिल के किसानों और मजदूरों ने अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर सोमवार को आत्मदाह की कोशिश की थी, जिसमें दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। मजदूरों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि मोतिहारी चीनी मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को ले धरना व अनशन पर बैठे आत्मदाह करने वाले दो लोगों में से एक नरेश श्रीवास्तव की आज सुबह मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, नरेश ने सुबह चार बजे पटना पीएमसीएच में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी के डीएम,एसपी को संयुक्त रुप से पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। इससे पूर्व राज्य के श्रम विभाग मंत्री विजय प्रकाश ने भी मोतिहारी चीनी मिल कर्मचारी के आत्मदाह पर बयान देते हुए कहा था कि इस बारे में जिलाधिकारी से बात कर पूरी जानकारी ली गई है।
सोमवार को मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल के किसानों एवं मजदूरों ने 2002 से बकाया भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और इसमें दो लोगों ने आत्मदाह की कोशिश की थी। आत्मदाह के प्रयास में सूरज बैठा एवं नरेश श्रीवास्तव क्रमश: 50% और 90 % झुलस गए थे।
ये दोनों श्री हनुमान चीनी मिल के मजदूर थे, दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले इन्हें इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक नरेश को पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया था।




Recent Comments