आतंकी हमले में शहीद जवानों की श्रधांजलि में निकाली गई विशाल कैंडल मार्च, हजारों की संख्या शामिल हुए महिला व पुरूष

अमनौर /सारण – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर विरोध का सिलसिला जारी है. अमनौर बाजार में व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकानें बंद कर हजारों लोगों के समूह में कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

कैंडल मार्च में शामिल अमनौर के व्यवसायी, युवाओ, एवं अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कैंडल लिए कन्या मध्यविधालय, अमनौर से चल कर अमनौर बाजार होते हुए एचआर काॅलेज, प्रखंड मुख्यालय पहुंची तथा वहां से वैष्णो देवी गुफा मंदिर परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है. वहीं कैंडल मार्च में शामिल स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि उनके बलिदानों को किसी भी कीमत पर जाया नहीं जाने दिया जायेगा. आतंकवादियों की इस तरह की कायरान हरकत अब किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किये जायेंगे. अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा मे जवाब दिया जाय. वही लोगों ने आतंकवादियों को कठोर से कठोर सबक सिखाने की सरकार से अपील किया.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अमरेन्द्र नारायण ललन, राजद नेता सुनील राय, सचिन गुप्ता, रमेश कुमार सोनी, मुखिया सत्येंद्र राम, प्रितम गुप्ता, लोजपा नेता रंजीत सिंह, जदयू नेता नंदकिशोर सिंह, कांग्रेस नेता जयंत सिंह, नवीन पुरी, मकसूद आलम, कामता प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थे इसको लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था में तत्पर रहे. वहीं दूसरी ओर डीएवी पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भी इस घटना को लेकर विरोध मार्च निकाला. हाथों में आतंकवाद के खिलाफ स्लोगन लिखे तख्ती लिए बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकियों को सबक सिखाने के नारे लगाए.