
प्रधानाध्यापक का उपचार के दौरान निधन परसा(सारण): -प्रखंड के आदर्श मध्य बिद्यालय बभनगावाँ के प्रधानाध्यापक स अन्याय संकुल के पूर्व समन्वयक मुंद्रिका राम का उपचार के दौरान निधन हो गया।ज्ञात हो की 48 वर्षीय प्रधानाध्यापक पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही परिजन समेत प्रखंड के शिक्षा बिभाग के कर्मियो के वीच शोक की लहर दौड़ गया।घटना की खबर मिलते उत्क्रमित मध्य विद्यालय अन्याय के प्रधानाध्यापक स पत्नी माया देवी पुत्र विनोद कुमार अभिनाश कुमार पुत्री अनामिका कुमारी की चीख पुकार से गाँव का महौल गमहीन हो गया।मौत की खबर मिलते ही प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश राय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार साह सरपंच प्रतिनिधि बिजय कुमार गुप्ता पूर्व मुखिया सुरेश राय उपेन्द्र शर्मा समन्वयक संजय कुमार अफ्ताफ अंसारी कस्तूरबा प्राचार्य राम सिंह अखतर अली संजय कुमार राम मनोज कुमार सिंह मालिक राम अनिल कुमार राम आदि समेत सैकड़ो शिक्षक तथा जनप्रतिनिधियो की सांत्वना देने के लिए ताता लग गई।वही घटना की खबर पर बीईओ दिवाकर सिंह गहरी शोक ब्यक्त करते हुए श्रधांजलि दिया।




Recent Comments