
वाराणसी, 12 मई, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार किया जायेगा । इन गाड़ियों का ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी । इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
गाड़ियों की संचलन अवधि में वृद्धि-
- 09035 मुम्बई सेण्ट्रल-मंडुवाडीह सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 25 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09036 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 23 एवं 27 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09073 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन 23, 26 एवं 27 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09074 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन 25, 28 एवं 29 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09087 ऊधना-छपरा सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 28 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09088 छपरा-ऊधना सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 30 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09099 बांद्रा टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी का संचलन 25 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09100 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन 27 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09123 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 24 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09124 गाजीपुर सिटी-बलसाड सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 26 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09193 मुम्बई सेण्ट्रल-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 17 एवं 20 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09194 गोरखपुर-मुम्बई सेण्ट्रल सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 19 एवं 22 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09133 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 19 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
- 09134 गाजीपुर सिटी-बलसाड सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 21 मई,2021 के लिये बढ़ाया गया है।
इनपुट-अशोक कुमार,
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments