पातेपुर में भी शहीदों के शहादत को किया सलाम

पातेपुर(सारण)।कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिको के शहादत पर सैंकड़ो लोगों के साथ कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान प्रभारी चंद्रभूषण कुमार चंचल के नेतृत्व में मौड़ा विद्यालय से हनुमान मंदिर चौक होते हुए सैंकड़ो युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद,पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाते हुए मौड़ा चौक पहुंची।वही लोगों ने एक सभा मे तब्दील हो गई।जहां लोगों ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की पुतला दहन किया एवं झंडा जलाया गया। इस दौरान लोगों ने इस आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा की और इस हमले को कायराना हरकत करार दिया। वहीं घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलकामनाएं की। साथ ही सभी लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हमले से भारत के वीर जवानों के परिजनों के साथ ही देश विदेश में समस्त भारतीयों में शोक और प्रतिरोध की लहर व्याप्त है।इस दौरान शोकसभा में चंद्रभूषण कुमार चंचल, मुखिया राजकुमार महतो, धर्मेंद्र राय,जयराम सहनी, डॉ सुरेश शुक्ला,कमलेश्वर प्रसाद साहनी,पिंटू कुमार राय, आलोक कुमार, दुखन राय, मुकेश,दिनेश सहनी,महेश यादव,किशनु सहनी, शत्रुधन, चौधरी,चन्दन,लक्ष्मण, राजेश राम,रामबाबु महतो, अनूठा राम,आदि ने जवानों का शहादत की बदला लेने एवं एक सैनिक के बदले सौ की सरकलम करने की मांग की।