एसडीएम प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिया निर्देश


मढ़ौरा(सारण)। शहर में बढ़ते अतिक्रमण से जाम की समस्या से निजात को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित की गई। एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत मढ़ौरा के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं नगर बाजार के संबंधित वार्ड पार्षद के साथ बैठक में चर्चा की गई । जिसमें मिशन मोड में शहर के बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात हेतु अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसडीएम ने खेद जताया। बैठक में एसडीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि आने वाले दो दिनों में उन्हें माइकिंग के माध्यम से सूचना दिया जाए। वहीं अस्थाई ठेला खूंचा छोटे दुकान जो इधर-उधर अव्यवस्थित ढंग से लगते हैं उन्हें नियमित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही वैसे स्थायी दुकान जिनके सामने ठेला आदि दुकान लगा रहे हैं उन पर जुर्माना करने का भी निर्देश दिया गया है। यह उन स्थाई दुकानों की जिम्मेवारी होगी कि उनके दुकान के सामने किसी भी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न किया जाए। मालूम हो कि मढ़ौरा नगर बाजार में कई वर्षो से अतिक्रमण को लेकर प्रशासन टाल मटोल की नीति पर कार्य कर रही हैं, जिससे दिनोदिन बाजार की सड़को को लोग अतिक्रमण कर जाम की समस्या से ग्रस्त किए हुए हैं।

सड़कों का सीमांकन नहीं दिखने से बढ़ते रहता हैं अतिक्रमण :

नगर पंचायत क्षेत्र अधीन मुख्य बाजार, मेन रोड, स्टेशन रोड आदि जगहों पर सड़को का सीमांकन पिलर नहीं रहने से नगर वासी सड़को पर दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ा रहें हैं। कई जगहों पर सड़क की जमीन पर स्थाई रूप से ठेला, दुकान लगने से नगर क्षेत्र में जाम की समस्या बनी हुई हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा इसको लेकर पूर्व में कई निर्देश जारी किया जा चूका है, फिर भी प्रशसनिक शिथिलता से अतिक्रमण दिनों दिन बढ़ रहा है। अब नव पदस्थापित एसडीएम डॉ प्रेरणा सिंह ने इसको प्राथमिकता दें रही है तो देखना होगा कि अतिक्रमण मुक्त मढ़ौरा होगा या एक बार फिर खानापूर्ति की कार्रवाई होती है, ये आने वाला समय ही बताएगा।