एकमा : तिलकार गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों के आशियाने जले
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के तिलकार गांव में दीपावली की रात आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। तिलकर गांव के इन फुसनुमा घरों में आग कैसे लगी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिली है। ग्रामीण घर मे रखे दीये अथवा पटाखों की चिंगारी से आग लगने की बात कह रहे है मगर आग लगने के।कारणों का अब तक पता नही चला सका है।

इस संबंध में सरपँच दीपक प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि दीपावली की रात ही करीब 25 घरों में आग लग गयी जिससे खाने पीने के सामान सहित अन्य जरूरी चीजें भी जलकर खाक हो गए।
आगलगी की इस घटना में मवेशियों के भी जल जाने की सूचना है।

घटना की सूचना पर पहुँची दमकल गाड़ी भी आग बुझाने में विफल रही। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग की लपटों के आगे किसी की एक न चली।

आगलगी में सब कुछ जल जाने के बाद भी सुबह तक कई घरों से धुंए निकल रहे थे।

एकमा बीडीओ कुंदन कुमार व अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।