इसुआपुर(सारण): रविवार की देर रात लगभग 1बजे इसुआपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरिया बाजार पर बैरिकेटर लगाकर 29 बाल्टी में भारी 435 लीटर स्पिरिट को पिकअप के साथ जप्त कर लिया. स्पिरिट के व्यवसायी तो नहीं पकड़े जा सके लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है .थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि की बीआर 06- 4761 पिकअप पर स्पिरिट लादकर व्यवसायी के घर जा रहा है .जिस पर कार्रवाई करते हुए पिपरहिया बाजार पर बैरीकेटर लगा कर पिकअप की पहचान कर उसे रोक लिया गया .तलाशी के बाद उसमें टाटा पेंट के 29 डब्बे में भरा हुआ स्पीड पाया गया.हालांकि पुलिस को देखकर व्यावसाई तथा ड्राइवर भाग निकले .लेकिन उनकी पहचान नेपाली सिंह पिता सुशील सिंह ग्राम टेढ़ा राजू राय पिता लक्ष्मण राय  संजय राय पिता बालेश्वर राय ग्राम रामधनाव के रूप में हुई है।उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।