मांझी(सारण)। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 9 माह पूर्व जैतपुर गांव स्थित रेलवे ढाला से हरिजन टोले तक बनी सड़क पानी के तेज बहाव के कारण कटाव होने से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे चौपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से हो रही भाड़ी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क की चौड़ाई का तीन हिस्सा से अधिक कट गया है। जिससे होकर दो-पहिया वाहन किसी तरह से गुजर रहे हैं। यह सड़क अन्य वाहनों के लिए घातक बन गई है। बताते चले कि यह महत्वपूर्ण सड़क कई गांवों को रेलवे ढाला होते हुए एनएच 85 व नंदलाल सिंह कालेज को जोड़ती है। इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।