छपरा ।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें कमी लाने का सार्थक पहल की जानी चाहिये। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा तैयार की गयी प्रतिवेदन के आधार पर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 में 219, वर्ष 2018 में 307 तथा वर्ष 2019 में 350 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुयी थी। जबकि इस वर्ष जून माह तक सड़क दुर्घटना में 153 मृत्यु हो चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्धेष्य दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना इसका एक प्रमुख कारण है। जिलाधिकारी के द्वारा हेलमेट, सीट वेल्ट की जाँच करते समय गाड़ी की रफ्तार भी देखी जाय और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों को दंडित किया जाय। अभियान चलाकर और स्थान चिन्हित कर वाहनों की जाँच करायी जाय। सभी थाना क्षेत्र में सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर सघन जांच अभियान चलायी जाय ताकि लोगों में भय उत्पन्न हो और लोग रफ्तार पर ब्रेक लगायें। जिलाधिकारी ने कहा जिला में ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। कार्यपालक अभियंता पथनिर्माण विभाग को इन चिन्हित स्थलों के पास साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को आधे घंटे से एक घंटे की अवधि में जो कि गोल्डेन पीरियड होता है, में अगर पास के चिकित्सक या चिकित्सा केन्द्र तक पहुँचा दिया जाय तो दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को बचाया जा सकता है। लोगों को यह कार्य करना चाहिए वैसे लोग जो यह कार्य करते हैं उन्हे गुड सेमेरिटन कहा जाता है और इन लोगों को जिला प्रषासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति/व्याक्तियों को अपनी गाड़ी या भाड़े की गाड़ी से चिकित्सालय तक पहुँचाता है और इसकी जानकारी जिला परिवहन कार्यालय को देता है तो उसे वाहन का खर्च भी दिया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि आईडीटीआर औरंगाबाद में भारी वाहन चालन प्रशिक्षण केन्द्र है जहाँ एक माह की निःषुल्क प्रषिक्षण दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति हैवी लाईसेन्स लेना चाहता है तो जिला परिहवन कार्यालय में आवेदन देकर औरंगाबाद स्थित आईडीटीआर में एक माह का निःशुल्क प्रषिक्षण प्राप्त कर सकता है प्रशिक्षणोपरांत उसका अनुज्ञप्ति जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जारी कर दी जाएगी।बैठक में जिलाधकारी के साथ अपर समाहर्ता डा0 गगन, जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, पुलिस उपाधिक्षक हेडक्वार्टर, जिला षिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ एवं समीति के सभी सदस्य उपस्थित थे।