परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सीवान)नगर के कबीरपुर गांव में एक मजदूर अपनी मजदूरी का पैसा मांगने गया तो ठिकेदार द्वारा उससे मारपीट की गई तथा जान से मार देने की धमकी दी गई। पीड़ित पीड़ित प्रदीप सिंह ने अपने गांव के ही अभिषेक सिंह को आरोपित किया है। पीड़ित का कहना है कि वह अभिषेक सिंह की ठीकेदारी में एक मजदूर के रूप में जमशेदपुर में काम करता था। वह जब अपनी मजदूरी मांगने उसके घर कबीरपुर गया तो। उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सोने की चेन तथा 8 हजार रूपए छीन लिया गया। उस जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने इसकी सूचना के लिए मैरवा थानाध्यक्ष को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीड़ित ने एस पी को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है.मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है.




Recent Comments