अमनौर के युवक की बंगलौर मेंं अचानक मौत, मचा कोहराम
अमनौर (सारण) : स्थानीय प्रखण्ड के झखरी पंचायत अवस्थित खास पट्टी गांव के एक युवक की अचानक मौत बैंगलोर में हो गई।मृतक राधा मोहन महतो के पुत्र कुंदन कुमार 20 वर्षीय बताया जाता है।
जैसे ही युवक की शव शनिवार को गांव में पहुची परिजनों के रुन्दन कुंदन से गांव में मातम छः गया।मृतक के माँ मुन्ना देवी ,व् पिता राधा मोहन पुत्र के शव देख रोते चित्कारते हुए बेहोश हो जा रहे थे।लग रहा था पुत्र बियोग में कही यह भी दम तोड़ न दे।इनके बिलखते देख गांव के सभी लोगो के आँखों में आंसू की धारा टूट पड़ी।घर का एक लौता कमाऊ लड़का था।तीन भाई व् दो बहन में सबसे बड़ा था।छोटा भाई सजन,श्री राम,काजल भावना,भाई के बियोग में चीत्कार मार मार कर भैया भैया कहकर रो रहे थे,कह रहे थे जब भी भैया आते थे कपड़ा मिठाई लाते थे।कार्यतिक माह में शादी होने वाला था,अब केकड़ा बरात में जायेंगे,कह कह कर रो रहे थे।
घटना के सम्बन्ध में परिजनो का कहना है कि परिवार के लालन पालन को लेकर बैंगलौर कमाने गया था,राज्य मिस्त्री के साथ रहकर लेबर का काम करता था,बैंगलोर के एलांक में एक पँचमंजिला भवन के ऊपर काम चल रहा था,मसाला पहुचाने का काम कर रहा था,बीते गुरुवार को मिस्त्री के साथ दीवार का सुता बान्ध ही रहा था कि पैर फिसल गया तथा जमीन पर जा गिरे,जिससे इनका मौत घटना स्थल पर ही हो गई।