परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान)
शनिवार को गुठनी स्थित प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा प्रायोजित तथा समग्र शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा अभियान द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहद 3 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपरोक्त सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए सहाय्य उपकरण उपलब्ध कराने हेतु कार्यरत बी0 आर0 पी0/आर0टी0 एवं आर0पी0(आई0ई0)के सहायता से बच्चों को निशुल्क जाँच कर संबंधित उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीलम सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जांच शिविर में मानसिक रूप से दिव्यांग या मंदवुद्धि,दृष्टिबाधित, अस्थि निःशक्त, श्रवण बाधित बच्चों का जांच रश्मि रंजन पाण्डेय,सुमन रंजन, माधुरी कुमारी, अशोक सिंह तथा अभय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।शिविर के दौरान कुल 120 बच्चों का जांच किया गया।मौके पर रामदुलार याद व, बृजेश वर्मा, भीम शंकर द्विवेदी, रामा ठाकुरऔर मृत्युंजय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments