परवेज अख्तर/कटेया(गोपालगंज):
कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष राघवजी प्रसाद शुक्रवार को रेफरल अस्पताल कटेया का निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, भवन की जर्जर स्थिति, एंबुलेंस की कमी, पेयजल की व्यवस्था अन्य परेशानियों को देखते हुए सिविल सर्जन गोपालगंज को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि प्रखंड मे स्वास्थ्य उपकेंद्र की संख्या 8 है, जिसमें दो निजी भवन में चलते हैं और 6 किराए के मकान में चलते हैं। वही अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। रेफरल अस्पताल कटेया में भी डॉक्टरों की जितनी संख्या चाहिए उनकी अपेक्षा दो हीं डॉक्टर मौजूद हैं। रेबीज इंजेक्शन की भी कमी रहती है।जिसके कारण अस्पताल कर्मियों से आम जनता तू तू मैं मैं करते रहते हैं। अस्पताल के भवन भी जर्जर स्थिति में है। जिसके कारण चिकित्सक भवन में रहने से डरते हैं। अस्पताल में एक एंबुलेंस है,जो बराबर खराब हो जाता है। महीने के प्रत्येक 9 तारीख को गर्भवती महिलाएं जांच कराने के लिए आती हैं, लेकिन लेडीस डॉक्टर की उपलब्धता नहीं होने के कारण महिलाएं बैरंग ही वापस लौट जाती हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक दिवसीय धरना भी दिया गया।
मौके पर श्रीपत उपाध्याय, बेबी देवी, प्रशांत मिश्र,विन्ध्याचल राम, दंगल यादव, सिराजुल बैठा, विजय राय, पशुपति चौबे, राजेंद्र यादव, राजू यादव, प्रभु पटेल, ओम प्रकाश दुबे व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
:




Recent Comments