सीवान।दफादार- चौकीदार पंचायत ने किया धरना प्रदर्शन
सीवान।बिहार राज्य दफादार- चौकीदार पंचायत जिला इकाई सिवान के तत्वाधान में बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 का विरोध करते हुए इसकी कंडिका 8 तथा कंडिका9 को रद्द कर दफादार चौकीदार की सेवा जिलाधिकारी के अधीन रहने देने तथा वर्ष 1990 से 2014 के पूर्व सेवानिवृत्त वफादार चौकीदारों के आश्रितों के बहाली हेतु जिलाधिकारी सिवान के समक्ष आज सैकड़ों दफादार चौकीदारों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष जेता जहां उर्फ जीतू सिंह प्रमंडलीय अध्यक्ष दीनानाथ मांझी सीवान जिला अध्यक्ष राम उग्रह पासवान ने संयुक्त रूप से किया ।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जेता जहां उर्फ जीतू सिंह ने बिहार चौकीदार संबंध संवर्ग नियमावली 2019 का विरोध करते हुए कहा कि चौकीदार दफादार की सेवा पूर्व की भांति जिलाधिकारी के अधीन रहने देने का आदेश जारी हो ।और पुलिस अधीक्षक के अधीन करने से दफादार चौकीदार पर जुर्म बढ़ेगा। दफादार चौकीदार पूर्ण रूप से गुलाम हो जाएंगे थाना अध्यक्ष मनमानी करेंगे और थानाध्यक्ष उपस्थित होने पर ही हाजिरी काट देंगे ।श्री सिंह ने कहा कि 25 -26 नवंबर को बिहार विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाएगा। और 27 नवंबर को बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा प्रमंडलीय अध्यक्ष दीनानाथ मांझी ने कहा कि 1990 से वर्ष 2014 के पूर्व सेवानिवृत्त वफादार चौकीदारों के आश्रितों की शीघ्र बहाली हो इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम उग्र पासवान द्वारा कहा गया कि चौकीदार /दफादारो की समस्या पर जिलाधिकारी अभिलंब सहानुभूति पूर्वक विचार करें ।धरना प्रदर्शन में लालबाबू गिरी ,कमलजीत राम, लालबाबू मांझी, लाल यादव, दिलीप माझी, कामेश्वर सिंह ,वीर बहादुर यादव ,विपिन पुरी ,उमेश पुरी, हरेंद्र सिंह ,सोनू यादव ,संतोष राम ,बाबू धन्ना जी ,कृष्ण वर्मा जी ,महेश ,नरेंद्र पासवान ,उपेंद्र मिश्र, सुखदेव सिंह, मनोज माझी, अरुण राम, वकील अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments