मकेर में टॉपर छात्रों के सम्मान में समारोह आयोजित

#दीपक कुमार सिंह/ परसा(सारण) :
जीवन में असफलता ही सफलता का जननी है।अविश्वास में ली गई शिक्षा अधूरा होता है।आज के आधुनिक परिवेस में इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा की जनकारी नही है तो मनुष्य निरक्षर के सामान है।उक्त बातें कैरियर स्टडी प्वाइन्ट मकेर के द्वारा आयोजित उत्कृष्ट छात्र सामान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रचार्य डॉ प्रेमेंद्र रंजन ने कही।डॉ रंजन ने सम्बोधन में उपस्थित छात्रो से कहा कि आने वाले दिनों में सभी प्रतियोगिता परीक्षा तथा मैट्रिक इंटर की परीक्षा ऑनलाइन होने लगेगी।इस लिए सभी को कम्प्यूटर और अंगेजी की शिक्षा जरुरी है।प्राथमिक शिक्षा से ही छात्रो की शिक्षा में सुधार किया जाता है।लेकिन आज सरकारी विद्यालय में शिक्षा बिलकुल चौपट हो गई है।उन्होंने छात्रो को सोशल मीडिय व्हाट्सअप,फेसबुक से अलग रखने की नसिहत दिया।तथा संचालक को संस्था में कम्प्यूटर की शिक्षा देने की अपील किया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी विश्वविद्यालय के सचिव केदार नाथ ने छात्रो को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर जीवन में सफलता पाने के कई टिप्स दिया।वही उपस्थित छात्रो को सांस्कृतिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा का ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को शिक्षक ब्रमानंद पाण्डेय अम्बिका राय लालती देवी प्रमोद कुमार आदि ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।वही मुख्य अतिथियो ने मैट्रिक इंटर में टॉपर छात्रो को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया।कार्यक्रम में मुख्यतिथिओ को ब्यवस्थापक दीनानाथ साह द्वारा अंगबस्त्र देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बिका राय संचालन पप्पू कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर ई प्रमोद कुमार निदेशक चंदन कुमार शुशील वीरेंद्र साह प्रवीण कुमार आदि उपस्तिथ थे।