टेंपो व बाइक की टक्कर में दो घायल

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के कुवही गांव के सामने साेमवार की शाम
टेंपो व बाइक कीआमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से
घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका
इलाज चल रहा है। घायलों में घायल सफी छपरा गांव सफी अहमद और इरशाद अहमद
है। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच टेंपो व
बाइक को जब्त कर थाना लाई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टेंपो का एक ही
लाइट जल रहा था। इस कारण चालक एक लाइट को देखकर साइड लिया था। तभी टेंपो
व बाइक में सीधी टक्कर हो गई।