राज्य मिनी हैंडबॉल में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी सारण टीम हुई सम्मानित

बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी प्रशिक्षण शिविर में बटा प्रमाणपत्र।
छपरा, 4 अप्रैल

रोहतास के फैजलगंज न्यू स्टेडियम सासाराम में 29 से 31 मार्च तक आयोजित 5 वी बिहार राज्य मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लौटी 26 सदस्यीय सारण टीम को सम्मानित किया गया।
बनियापुर के लौवा कला अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बालक , बालिका सारण टीम को फूल माला एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संत जलेश्वर एकेडमी के सचिव राजकिशोर राय एवं प्रबंधक विनीत कुमार ने प्रमाण पत्र खिलाड़ियों को दिया। मौके पर प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह , टीम मैनेजर अंजली कुमारी , राजा कुमार के अलावे बालिका वर्ग में मधु कुमारी ,मनीषा कुमारी शिवानी कुमारी, सोनीया कुमारी (मशरक), श्रुति कुमारी- पानापुर, मुस्कान कुमारी- तरैया, निधिसा कुमारी, मनीषा कुमारी, श्रुति , तृप्ति कुमारी, आदिति कुमारी, पम्मी कुमारी, मनीषा सभी बनियापुर से ,बालक वर्ग में गणेश सिंह, अंशु कुमार, मनीष, अविनाश, रोहित, आदित्य, नीरज, प्रियांशु,अमन सभी मशरक, राजाबाबू, आदित्या कुमार बनियापुर को सम्मानित किया गया। जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को आवासीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न होगा। उसके पश्चात लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए हैंडबॉल प्रतियोगिया का आयोजन किया जाएगा।