मढ़ौरा। नपं मढ़ौरा के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों को मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने पद की शपथ दिलाई। एसडीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नव निर्वाचित प्रतिनिधियों में खूब उत्साह दिखा। शपथ के उपरांत प्रतिनिधियों को एसडीओ ने एक जिम्मेवार प्रतिनिधि बनने और विकास को लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।
नपं मुख्य पार्षद पद पर शपथ के बाद मुख्य पार्षद रुबी सिंह ने कहा कि वे विकास की गति को तेज करेगी । कहा कि बीते बीस वर्ष के बाद इस कार्यकाल के लिए मढ़ौरा की जनता ने उन्हे नेतृत्व सौपा है । वे सभी निर्वाचित नगर प्रतिनिधि का हार्दिक स्वागत करती है और स्पष्ट करती है कि पांच साल वह विकास लिए काम करेगी । मुख्य पार्षद ने सभी निर्वाचित सदस्यों से नगर पंचायत के विकास के लिए सहयोग मांगते हुए  कहा कि वे विकास के लिए वे सभी के साथ मिलकर काम करेगी । 
शपथ के बाद उपमुख्य पार्षद युवा धीरज कुमार ने कहा कि नगर के विकास के लिए जनता ने उन्हे उपमुख्य पार्षद चुना है। वे विकास कार्यों में सहयोगी बनकर कम करेगे। उनकी प्रथमिकता नगर को साफ और स्वच्छ बनाने की है। बैठक में सभी निर्वाचित सदस्यों के साथ आम सहमति बनाकर विकास की गति को तेज करने का काम किया जाएगा ।