भ्रष्टाचार के खिलाफ जद यू कार्यकर्ताओं का प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन
बनियापुर (सारण) बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के गेट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने धारणा व प्रदर्शन किया। जहां जदयू नेता कामेश्वर सिंह सहित प्रखंड के सीओ और बीडीओ के द्वारा धारणा समाप्त करवाने का प्रयास विफल हो गया। तथा प्रखंड कार्य दिन भर वाधित रहा। और बीडीओ प्रखंड मुख्यालय के गेट पर खरे रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जदयू कार्यकर्ताओं का बीडीओ के उपर सीधा आरोप था कि प्रखंड में चल रहे नल जल योजना, शौचालय योजना, इन्दिरा आवास तथा जनवितरण आदी योजनाओं में अनियमितता बरती जा रही है। तथा बीडीओ के उपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कारियों ने नारे लगाए। आरोप यह भी था कि सरकार के कुल योजनाओं में कमीशन लेकर काम कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन किसी भी अधिकारीयों द्वारा इनके शिकायत की जांच नहीं की गई। जिससे तंग आ कर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर धारणा प्रदर्शन किया। तथा बीडीओ और एक स्वच्छता ग्राही के सम्पत्ति की जांच की मांग किये जा रहे थे।




Recent Comments