पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने वाला बजट: डॉ सी एन गुप्ताछपरा :स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की राह बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में टैक्स सिस्टम, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के ऐलान किए गए हैं।
विधायक डॉ गुप्ता ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तत्पर है।इस बजट के जरिए युवा ऊर्जा को नई दिशा देने की कोशिश की गई जिससे युवाओं को नए अवसर प्राप्त होगें।विधायक ने कहा कि बजट में किए गए नए सुधारों से अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी।