मांझी। दाउदपुर थाना के एसआई नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में रविवार को दिवा- गस्ती टीम ने मद्यनिषेद अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को दबोच लिया। वहीं उनकी प्लेटिना बाइक जप्त कर ली। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बनियापुर थाना क्षेत्र के करहीं गांव के मनोज साह, एकमा थाना क्षेत्र के बिंदलाल के रामपुर निवासी अजय राम तथा स्थानीय थाना के पिलुई गांव के रणजीत राम के पास से डेढ़ सौ लीटर देशी बरामद कर जेल भेज दिया गया। गश्ती दल में विजेंद्र प्रसाद यादव ,रविन्द्र पासवान, प्रमोद सूरज कुमार आदि लोग शामिल थे। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों बलोखडा गांव स्थित नहर के समीप एक बाइक पर बोरी में लाद देशी शराब विक्री के लिए ले जा रहे थे।