स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : आरोग्य भारती सिवान शाखा द्वारा महादेवा मालवीयन नगर में डॉ. केडी रंजन के नेतृत्व में मंगलवार को स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इसमें नौनिहालों को पुष्य नक्षत्र के अविरल बेला में स्वर्णप्राशन कराया गया। सचिव डॉ. रंजन ने कहा कि महर्षि काश्यप द्वार निर्देशित यह औषधि बच्चों के रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ चमकी,डेंगू, टाइफाइड, वायरल बुखार से बचाती है। इसके साथ दिव्य पोषण भी बच्चों को प्रदान करती है। यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। आज पूरा देश स्वर्णप्राशन के विशेषता को समझ रहा है। बिहार सरकार ने भी मुजफ्फरपुर के चमकी बुखार के आपदा के बाद इसे स्वीकार किया है।यह आयुर्वेद का टीकाकरण है, जो बच्चों में होने वाले सभी
तरह के रोगों से बच्चों की रक्षा करता है।