सारण :भाजपा विधायक के नेतृत्व में धूमधाम से  मनायी गयी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 93 वीं जन्मदिन 
अमनौर /सारण 

भारत  रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 93 वीं जयंती पर अमनौर विधायक सहित अन्य लोगों ने धूमधाम से मनाया. जहाँ भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने अपने आवास जगदेव सिरिसियां गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो के समक्ष केक काटकर  कार्यकर्ताओं में मिठाईयां बांटी उक्त मौके पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि अटल जी देश को नये मुकाम पर पहुचाने में अहम भूमिका निभाई.   उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रताप सिंह, जितेंद्र प्रसाद सोनी, ओंकारनाथ सिंह, निर्मल पाण्डेय, जयराम महतो, आनंद कुमार सिंह, बच्चा ठाकुर, दयाशंकर मिश्रा, रजनीश कुमार सिंह, चन्दन पाण्डेय, अमर भरद्वाज सोनालाल गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोसी अमनौर, लच्छी विशुनपुरा, परशुरामपुर सहित अन्य जगहों पर भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन धूमधाम से मनाया.