कुलदीप नगर की नवनिर्मित सड़क का छपरा विधायक ने किया उद्धघाटननवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते विधायक डॉ सीएन गुप्तादैनिक खोज खबर, छपराशहर के कुलदीप नगर में ढाला नंबर-44 से अशोक सिंह के मकान तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क का नगर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों का निर्माण होगा खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है. विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदहारण आपके सामने है. उन्होंने कहा कि यहाँ लोगो को आए दिन जलजमाव से परेशानी होती थ लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई. केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है. ज्ञात हो की इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.सड़क के उद्घाटन के दौरान भाजपा के महामंत्री रणजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, भाजपा के नगर महामंत्री जीतू सिंह, अशोक सिंह, अमित सिंह समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.