
मांझी। गुरुवार को दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल एवं एस एस बी के जवानों ने थाना क्षेत्र के सिसवा, पुरानी चट्टी तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी करते हुए देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। वही पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में बरामद शराब को जप्त कर विनिष्ट भी किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन द्वारा शराब के गोरख धंधे को पूर्णत बंद करने व धंधेबाजों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों की शिकायत तेजी से मिल रही है। पियक्कड़ों की संख्या बढ़ते देख पुलिस ने गतिविधियों में इजाफा किया है।ऐसे में कोई भी धंधेबाज पकड़ा गया तो मद्यनिषेद कानून के तहत जेल भेजा जाएगा।




Recent Comments