सीवान के  गांधी मैदान में अराध्या चित्रकला के छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली 


✍नवीन सिंह परमार
▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪
🔸सीवान [05 नवंबर] सीवान  नगर  में पेंटिंग सिखाने वाली प्रसिद्ध संस्थान अराध्या चित्रकला द्वारा शहर के ऐतिहासिक  गांधी मैदान में सोमवार की शाम  रंगोली बनाओ कार्यक्रम आयोजित गया. इस अवसर पर   संस्था की छात्र और छात्राओं ने रंगों के माध्यम से गांधी मैदान में  रंगोली को अपने अपने तरीके से बनाया.
इस मौके  पर संस्था के डायरेक्टर और युवा चित्रकार रजनीश कुमार ने बताया कि रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति की एक पहचान है जो सदियों से चली आ रही है. हमारी संस्कृति में  लोग दीपावली या अन्य त्योहारों के  अवसरों पर इसे बनाते हैं. रंगोली सम्मिलित रूप से बनाया जाता है जिसे समाज में  एकता व भाईचारे  का वातावरण बनता  है.

सोमवार को गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य आयोजन में अराध्या चित्रकला के  अंजली कुमारी, पायल सोनी, कोमल कुमारी, सोनम कुमारी, शालू कुमारी, लायबा नवाज, कशिश नवाज, अंजू परवीन, पूजा कुमारी सोनी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, सोनी कुमारी, शिल्पी कुमारी, इरशाद आलम, राजेश कुमार कुशवाहा, सुमित कुमार, श्रीकांत कुमार,निखिल कुमार, दीक्षा, पार्थ, रिया, ज्योति, स्मिता ने अपने – अपने कला का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर छात्र – छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए  सैकड़ों की संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।
▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪