राजद नए नागरिकता कानून के विरोध में बिहार बंद में लगा था, इधर सारण के परसा में राजद का ही एक खेमा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पुतला दहन किया

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पुतला दहन करते राजद समर्थक
परसा(सारण)/दीपक कुमार सिंह : तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच चल रहे विवाद का असर राजद के बिहार बंद पर भी देखने को मिला।सारण जिले के परसा में राजद विधायक चंद्रिका राय के समर्थक बंद से न सिर्फ अलग रहे बल्कि उन्होंने परसा के दरोगा राय चौक पर चंद्रिका राय की समधन व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।चंद्रिका राय की पुत्री और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को प्रताड़ित करने से कार्यकर्ता खासे नाराज थे और उन्होंने बंद के दौरान खुद को न सिर्फ अलग रखा बल्कि राजद का विरोध भी करते नजर आए। हालांकि इस मामले पर चंद्रिका राय की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। चंद्रिका राय समर्थक उमेश राय ने बताया कि राबड़ी देवी ने चंद्रिका राय की बेटी का अपमान किया है उसे अपनी पतोह बनाकर प्रताड़ित कर रही है जिससे परसा के राजद कार्यकर्ता काफी नाराज है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि परसा अकेले लोस चुनाव में 85000 वोट से बढ़त दिलाने वाला विधानसभा है लेकिन अब यहां राजद का जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने आएगा उसे कार्यकर्ता उसकी जमानत जप्त करा कर भेजेंगे। राजद कार्यकर्ताओं ने राबड़ी के पुतले के साथ परसा में जुलूस निकाला और राबड़ी देवी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बिहार बंद समर्थक
राजद कार्यकर्ता उमेश राय के नेतृत्व में दरोगा राय चौक पर राबड़ी देवी का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम में अजय राय, साहब लाल राय बीरेंद्र राय पिंटू सिंह एल टी राय धुरी सिंह सतेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।एनआर सी कैब और सीएए के विरुद्ध में राजद द्वारा आहूत बिहार बंदी को लेकर परसा में राजद पार्टी के कार्यकर्ता को दो खेमा में देखा गया।जबकि दूसरे खेमा के राजद कार्यकर्ता बंदी को सफल बनाने के लिए दरोगा राय चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।और केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने का मांग किया गया।बंदी को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा बजार के दुकानों को बंद कराया गया।और रवि प्रकाश के नेतृत्व में बिरोध मार्च निकाली गई।बंदी में राजनाथ राय मो कौशर मो अफजल मो सहजाद आदि शामिल थे।




Recent Comments