800 मीटर की दौड़ में दिशा और चन्दन ने मारी बाजी,400 मीटर में काजल, गूंजा और अभिषेक बने चैम्पियन
ロप्रखंड स्तरीय अंतर स्कूल तरंग प्रतियोगिता में दिखा खेल का माहौल-

मढ़ौरा (सारण ):
प्रखड के उच्च विद्यालय बरदहिया में प्रखंड स्तरीय अंतर स्कूल तरंग प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ I प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी संकुल और सभी उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया I

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में तमन्ना खातून,सुजाता कुमारी,मधु कुमारी,400 मीटर दौड़ में काजल,पूनम,भारती,लम्बी कूद में तमन्ना, निशा, ज्योति,सार्ट पुट में सपना, सुगान्ति,प्रिया,200 मीटर दौड़ 17 वर्ष आयु वर्ग में ज्योति, चांदनी, शिखा, 400 मीटर दौड़ में गूंजा,अंजू,रौशनी 800 मीटर दौड़ में दिशा, ऋतु, सपना क्रमश प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही I वही बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रितिक, विनोद,अजय,400 मीटर दौड़ में रितिक, चन्दन, राहुल लम्बी कूद में रंजन , राजेश, निकेश सार्ट पुट में रंजन, सरवन, निकेश 200 मीटर दौड़ 17 वर्ष आयु वर्ग में अभिषेक, राजन,अभिषेक , 400 मीटर दौड़ में अभिषेक,पवन, अभिषेक, 800 मीटर दौड़ में चन्दन, अभिषेक, विशाल क्रमश प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे I

इसके पूर्व प्रखडं स्तरीय तंरग कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमरेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विरेन्द्र राय, मुखिया प्रतिनिधि उमा राय, बीईओ ललन महतों ने फीता काटकर किया I कार्यक्रम का संचालन में प्रमोद कुमार सिंह, मनीष कुमार,राजेश कुमार, रामाशंकर कुमार,नयनमनी ,विनोद कुमार, शंकर यादव,अभय सिंह, झंडू दादा सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रीय भूमिका निभायी I