सारण :हथिसार गांव में मिट्टी के गढ़ की जेसीबी से खुदाई में मिली भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति

मढौरा:
प्रखंड क्षेत्र के हथिसार गांव में चतुर्गुण स्थान पर जेसीबी से साफ सफाई के दौरान खुदाई में भगवान विष्णु की विशाल पत्थर की प्रतिमा मिली है। जिसकी चर्चा जोरों पर है,जानकारी के अनुसार
हथिसार गांव के वार्ड संख्या दो के चतुर्गुण स्थान पर मिट्टी का गढ़ है । जहा पर जंगल और झाड़ियां उपजी थी । ग्रामीणों ने उसे जेसीबी लगा साफ सफाई शुरू किया तो मिट्टी में दबा वर्षों पुरानी भगवान विष्णु की पत्थर की मुर्ती मीली । हलाँकि खुदाई में मूर्ति का कुछ हि्सा टूट गया । फिर ग्रामीणों ने उसे जोड़ कर पेड़ के पास खड़ा कर दिया । ये खबर गांव में फैली तो लोगों ने पूजा शुरू कर दिया । बुजुर्ग ग्रामीण बता रहे है की उनके देखने के समय से यंहा कोई मंदिर या धार्मिक आस्तिव का चिन्ह नहीं था या कभी बुजुर्गों से भी एसी कोई कहानी नहीं सुनायी गयी थी । इतनी विशाल मूर्ति होने से ये अंदेशा किया जा सकता है कि पूर्व में कभी यहाँ मंदिर जरूर होगी ,जो धीरे धीरे मिट्टी के गढ़ में छुप गया हो।जो भी हो ग्रामीण फिलहाल यहाँ लोग पूजा पाठ शुरू कर दिये है। कहा जाता है की ग्रामीणों ने पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है। अब इस जगह पर जन सहयोग से भव्य मंदिर निर्माण किया जायेगा। वैसे प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं किया है ।




Recent Comments