भारत स्काउट और गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ समापन
छपरा(28 -12- 2019) : गांधी मध्य विद्यालय छपरा में 23 दिसंबर से चल रहे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का समापन सर्व धर्म प्रार्थना सभा ओपन सेशन के माध्यम से हुआ ।
सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना मुख्य जिला आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ,शिविर प्रधान श्री सुरेश के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थना की गई।
तत्पश्चात शिविर की ओर से ओपन सेशन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य जिला आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह , गांधी उच्च विद्यालय प्रचार्य श्री जनक देव भारती,सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरी,जिला संग़ठन आयुक्त स्काउट आलोक रंजन,गांधी मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षक वीरेंद्र कुमार, श्याम बिहारी यादव,लालदेव मांझी,मनोज कुमार,नूतन कुमारी, नसरीन महमूद,रेशमा खातुन,शिविर प्रधान सुरेश,शिविर सहायक अमन राज ,रितिका सिंह,राष्ट्रपति स्काउट अंकित श्रीवास्तव, अमन कुमार सिंह,विकाश , चंदन पंडित,आदि उपस्थित थे ।
ज्ञात हो कि 23 दिसंबर से संचालित था जिसमें बच्चों ने सामाजिक जागरुकता, पॉलीथिन,अंधविश्वास उपयोग से होने वाली हानि पर जहां 27 दिसंबर को जागरुकता रैली निकाली गई , वहीं हाइक का आयोजन किया गया ।जिसमें बच्चों ने खोज के चिन्ह , कैंपिंग, गाठ पियोनियरिंग, का प्रशिक्षण लिया। वही26 दिसंबर 2019 को शिविर में दीक्षा समारोह आयोजित किया गया।
आज दिनांक 28 दिसंबर को सभा संबोधन करते हुए मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चे को शिविर में प्राप्त शिक्षा को जीवन में उतारने का निवेदन किया । वही संयुक्त सचिव मंजू वर्मा ने अपने जीवन में नियम और प्रतिज्ञा को उतारने हेतु निवेदन किया । जब कि बच्चों द्वारा हाईक कैंपिंग के अनुभव को बच्चों में देख स्काउटिंग शिक्षण को सभी छात्रों में होनी अनिवार्य बताई तथा राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ-साथ सफल नागरिक बनने का लक्ष्य रखने हेतु निवेदन किया।तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवर प्रधान ने दिया ।




Recent Comments