
◆ अभी भी कई प्रतिबंधित क्षेत्र में सख्ती से नहीं हो रहा पालन, संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा

तरैया, सारण। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामले और संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने के बाद संक्रमण के विस्तार के रोकथाम के लिए संक्रमित स्थल के आसपास वाले एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को बांस-बल्लो से घेरकर बैरिकेडिंग किया गया है। और उस क्षेत्र को कोविड-19 प्रतिबंधित क्षेत्र बना कर कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र की टूटे बास-बल्लों एवं कंटेन्मेंट क्षेत्र में बिना रोक-टोक आवाजाही की खबर प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन की नींद खुली और प्रशासन ने खबर पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को टूटे बैरिकेडिंग स्थलों को पुनः बास-बल्लों से घेरकर दुरुस्त किया तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि अभी भी कई प्रतिबंधित स्थलों के बैरिकेडिंग तोड़ दिए गए हैं तथा कंटेन्मेंट जोन में लोगों की बेधड़क आवाजाही हो रही हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र के बैरिकेडिंग स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्त की गई है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है अधिकतर बैरिकेडिंग स्थलों पर न कोई पदाधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं और न हीं कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी बजा रहें हैं। यही कारण हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भी लोग बेधड़क आवागमन कर रहे हैं। तरैया सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताई की सभी प्रतिबंधित स्थल का जांच किया जा रहा है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी अगर अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले तो निश्चित रूप से उन पर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments