लियो क्लब के लगातार रक्तदान से प्रेरित होकर लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले हुआ रक्तदान

छपरा : रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले आकाश कुमार सोनी और हिमांशु कुमार सोनी ने जरुरतमंद व्यक्तियों को रक्तदान किया गया ।

रक्तदान करने के बाद आकाश और हिमांशु ने लियो क्लब की सराहना करते हुए कहा कि आये दिन पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से लियो क्लब के रक्तदान के सेवा कार्य को देखता था और इन युवाओं से प्रेरित होकर मैने भी आज रक्तदान किया । इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है।
वहीं लियो सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि मैं सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें, अच्छा लगता है ।

मौके पर लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता, लियो पिन्टू गुप्ता, लियो प्रकाश गुप्ता ,लियो जयंत आदि मौजूद थे ।

उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।