पानापुर(सारण) गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम रामपुररूद्र गांव में छापेमारी कर बत्तीस लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार महिला धंधेबाज रामपुररूद्र गांव निवासी मोख्तार महतो की पत्नी रीना देवी बतायी जाती है।  थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज को सोमवार को जेल भेज दिया गया।