बगहा प,च,
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
संकुल संसाधन केंद्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचरूखा बगहा 2 में संकुल समन्वयक महेश काजी के नेतृत्च में बाल संसद हेतू एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखी प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमें संकुल संसाधन केंद्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचरूखा, प्राथमिक विद्यालय जरलहिया और प्राथमिक विद्यालय भूल टोला पचरूखा के बाल संसद मंत्रिमंडल एवं एक एक शिक्षक सम्मिलित हुए। उक्त प्रशिक्षण में CRCC महेश काजी, मध्य विद्यालय पचरूखा से बाल संसद प्रभारी सह संयोजक सुनिल कुमार, प्राo विo जरलहिया के प्रधानाध्यापक नन्दु प्रसाद एवं प्राo विo भूल टोला के शिक्षक चंद्रमोहन कुमार उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल संसद संयोजक सुनिल कुमार ने सम्बंधित विद्यालयों के बाल संसद मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बाल संसद के उद्देश्य, इतिहास, गठन, मंत्रिमंडल के मंत्रियों के अधिकार, कर्तव्य सहित बाल संसद क्यों ? आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। CRCC महेश काजी ने बाल संसद सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभाग का कार्य देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने दी।