ब्रेकिंग खबर : दिनदहाड़े मढ़ौरा में सीएसपी संचालक से चार लाख की लूटमढ़ौरा(सारण) : सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाडे एक सीएसपी संचालक से चार लाख की राशि लूट फरार हो गये।बताया जा रहा है कि पीएनबी के सीएसपी संचालक बबलू कुमार सिंह शिवगंज शाखा से राशि निकाल कर गौरा ओपी क्षेत्र के महम्मद पुर नयका बाजार केंद्र पर बाइक से राशि ले जा रहे थे।तभी तेजपुरवा-गौरा मार्ग पर चांदा गाव के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया।घटना स्थल पर थानाध्यक्ष व डीएसपी ने पहुंच मामले की जांच कर रहे है।