महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन का हुआ वितरण

परसा(सारण):प्रखंड के मारड़ पंचायत स्थित दिघरा मक्केश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर आयोजन कर दर्जनों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। जिसमें मारड़ पंचायत के दर्जनों गरीब महिलाओं ने प्रधानमंत्री के इस योजना का लाभ उठाकर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 15 अगस्त के बाद समाज के सभी वर्ग के लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा उठाई गई सराहनीय पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का अपील किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएस एच पी गैस वितरक परसा के संचालक विनोद दास ने गैस उपयोग करने के दौरान होने वाली लाभ और हानि के संबंध में महिलाओं को जानकारी दिया। तथा गैस जलाने के लिए दिए गए निर्देश की जानकारी कर गैस उपयोग करने के लिए महिलाओं से अपील किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार शर्मा ने किया।इस मौके पर भाजपा गया सिंह शैलेश गिरी संतोष शर्मा वीर भजन राय राम जतन सहनी रामानंद सिंह अरविन्द गुप्ता संजय सहनी अशोक राय सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।