उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में नैपकिन का हुआ निःशुल्क वितरण

परसा (सारण):-केंद्र सरकार द्वारा संचालित सनेट्रिक नैपकिन योजना का लाभ चयनित सभी विद्यालय के छात्रो को उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए नैपकिन की उत्पाद तैयार किया जा रहा है।उक्त बातें इंटेलस के निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में नैपकिन वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।डॉ शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम पर्यावरण सुरक्षा के साथ महिलाओ को संक्रमक बिमारी से बचाने के उदेशय से नैपकिन का उत्पाद किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मध्य तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 150 छात्राओ के वीच नैपकिन का वितरण लगातार बारह माह तक निःशुल्क किए जाने की बातें कही।वही जितेश कुमार अमित कुमार मो मुस्तफा अंसारी एचएम मो सेराजूदिन आदि ने नैपकिन से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में छात्राओ और महिलाओ को जनकारी दिया।कार्यक्रम में शिक्षिका अणु कुमारी कमलावती कुमारी नज़ीमा अफरोज सहायिका पूनम देवी सेविका किरण देवी बिट्टू कुमार प्रबीन कुमार आदि समेत सैकड़ो छात्र छात्रा उपस्थित थे।कार्यक्रम में मुख्य अथितिओ द्वारा संयुक्त रूप से 150 छात्राओ के वीच नैपकिन वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया।धन्यवाद ज्ञापन एचएम मो सेराजूदिन ने किया।